Defense Ministry: अब चीन पर होगा प्रचंड प्रहार, 2 लाख करोड़ रुपये की मेगा सैन्य परियोजनाओं पर चर्चा आज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में 2 लाख करोड़ की मेगा सैन्य परियोजनाओं पर होगी चर्चा। इस बैठक में दो मेगा लड़ाकू विमान परियोजनाओं और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौदे पर लग सकती है मुहर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को और बढ़ावा देने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय लगभग करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित करने वाला है। इस बैठक में दो मेगा लड़ाकू विमान परियोजनाओं और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौदे सहित 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

Defence Ministry

2 लाख करोड़ की मेगा सैन्य परियोजनाओं पर आज होगी चर्चा

84 एसयू-30 एमकेआई के अपग्रेड पर लग सकती है मुहर

रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हाई-प्रोफाइल रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक गुरुवार को होने वाली है और इसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। एजेंडे में शामिल परियोजनाओं में 97 हल्के लड़ाकू विमान मार्क1ए खरीदने और 84 एसयू-30 एमकेआई को अपग्रेड करने का भारत का अब तक का सबसे बड़ा सौदा शामिल है।

End of Feed