हम भी चीन के कुछ हिस्सों का नाम बदल दें तो? अरुणाचल में गरजे रक्षामंत्री राजनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 06:25 PM IST

Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और चीन द्वारा अरुणाचल के 30 स्थानों के नाम बदलने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि यदि हम पड़ोसी देश के विभिन्न राज्यों के नाम बदल दें तो क्या वे हमारे क्षेत्र का हिस्से होंगे?

Rajnath Singh : अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदले जाने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दो टूक सुनाई है। अरुणाचल प्रदेश ईस्ट के नमसाई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने चीन की आलोचना करते हुए कहा कि भारत के भी ऐसा ही करने से परिणामस्वरूप क्या पड़ोसी देश के वे इलाके हमारे क्षेत्र का हिस्सा बन जाएंगे।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और चीन द्वारा अरुणाचल के 30 स्थानों के नाम बदलने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि यदि हम पड़ोसी देश के विभिन्न राज्यों के नाम बदल दें तो क्या वे हमारे क्षेत्र का हिस्से होंगे? ऐसी हरकतों से भारत और चीन के रिश्ते खराब होंगे।

End of Feed