Tejas के उत्पादन में देरी पर जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित, एक महीने में देनी होगी रिपोर्टएयरफोर्स प्रमुख ने भी उठाए थे सवाल

समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार आवश्यक कदम उठाकर तेजस परियोजना के उत्पादन को गति देने का प्रयास करेगी।

Tejas Delivery Delays:- रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के उत्पादन में देरी की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा सचिव करेंगे। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह तेजस के उत्पादन में आ रही देरी के कारणों की विस्तृत समीक्षा करे और उत्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करे। सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है, ताकि भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को और मजबूत किया जा सके।

Tejas

तेजस लड़ाकू विमानों के उत्पादन में देरी

एक महीने के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार आवश्यक कदम उठाकर तेजस परियोजना के उत्पादन को गति देने का प्रयास करेगी। तेजस भारतीय वायुसेना के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसे स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। सरकार इसे मेक इन इंडिया पहल के तहत तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed