देश

मोटापे के खिलाफ अभियान: पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला, आनंद महिंद्रा और मोहनलाल सहित इन 10 हस्तियों को किया नामित

मोटापे से लड़ने के लिए जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने की अपील की थी।

Image

पीएम मोदी की पहल

campaign against obesity- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, व्यवसायी आनंद महिंद्रा और अभिनेता मोहनलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से 10 लोगों को मोटापे से लड़ने में मदद करने के लिए नामित किया। इससे एक दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से इस समस्या को रोकने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया था।

मोटापे के खिलाफ पीएम मोदी का अभियान

आज उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इन लोगों को नामित करना चाहता हूं। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूं कि वे 10-10 लोगों को नामित करें ताकि हमारा अभियान और बड़ा हो सके।

ये नाम हैं-

आनंद महिंद्रा, चेयरमैन महिंद्रा ग्रुप

निरहुआ हिंदुस्तानी, अभिनेता

मनु भाकर, भारतीय पेशेवर निशानेबाज

मोहनलाल, अभिनेता

नंदन नीलेकणी, इंफोसिस के सह-संस्थापक

उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के सीएम

रंगनाथन माधवन, अभिनेता

श्रेया घोषाल, गायिका

सुधा मूर्ति, आरएस एमपी

मीराबाई चानू, वेटलिफ्टर

मोटापे के खिलाफ लड़ने का अभियान

मोटापे से लड़ने के लिए जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने की अपील की थी और साथ ही 10 प्रतिशत तेल का सेवन कम करने की चुनौती 10 अन्य लोगों को देने का आग्रह किया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article