मिडिल ईस्ट में जंग जारी, राजनाथ सिंह ने भी की उच्च-स्तरीय बैठक, जानें- क्या है मामला?

Rajnath Singh Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत की रक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हालिया वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाओं के मद्देनजर, और भारत की रक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। CDS जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष समीर कामत और अन्य लोग भी इस बैठक में उपस्थित थे।

मिडिल ईस्ट में जंग जारी, राजनाथ सिंह ने भी की उच्च-स्तरीय बैठक

मिडिल ईस्ट में जंग जारी, राजनाथ सिंह ने भी की उच्च-स्तरीय बैठक

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का चौथा हफ्ता शुरू हो गया है। अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था, जिसके बाद ईरान भी जवाब दे रहा है और उसने होर्मुज जलडमरूमध्य जैसा महत्वपूर्ण रास्ता भी बंद कर दिया है, जो बड़ा व्यापारिक मार्ग है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया था।

End of Feed