'अनुचित-अवैध है नटराजन का पर्चा खारिज करने वाला फैसला' EC से मिले कांग्रेस नेता, आदेश निरस्त करने की अपील

दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस सांसद सिंघवी ने कहा कि 'हमने चुनाव आयोग को इस मामले में विस्तार से अपना पक्ष रखा है। नटराजन का नामांकन ऐसे आधार पर खारिज किया गया है, जहां किसी मामले में संज्ञान तक नहीं लिया गया है।

Meenakshi Natrajan's nomination : कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के नेता बुधवार को चुनाव आयोग से मिले। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से इस फैसले को निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने 'आरओ के आदेश को पूरी तरह से अनुचित, स्पष्ट रूप से अवैध और कानून के विपरीत' बताया। सिंघवी ने इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला असंवैधानिक है।

Abhishek Manu singhawi

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी।

यह लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार-सिंघवी

दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस सांसद सिंघवी ने कहा कि 'हमने चुनाव आयोग को इस मामले में विस्तार से अपना पक्ष रखा है। नटराजन का नामांकन ऐसे आधार पर खारिज किया गया है, जहां किसी मामले में संज्ञान तक नहीं लिया गया है। यानी उनके खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं है, जिसका खुलासा किया जाना आवश्यक हो। चुनाव आयोग के पास न्याय करने और गलत को सही करने की शक्ति है। हमें उम्मीद और विश्वास है कि आयोग समझेगा कि यह नामांकन रद्द करना चुनावी मैदान को असमान बनाता है, जो लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार है। यह संविधान की मूल संरचना के सिद्धांत का भी उल्लंघन है।'

End of Feed