93 साल की हुई 'डेक्कन क्वीन', रेल प्रेमियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 1, 2023, 05:48 PM IST

ट्रेन जिस प्लेटफॉर्म से रवाना हुई, उसके प्रवेश द्वारा पर आकर्षक रंगोली उकेरी गई थी और संगीत की भी व्यवस्था की गई थी।

Deccan Queen: भारतीय रेलवे की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन ने गुरुवार को पुणे और मुंबई के बीच संचालन के 93 वर्ष पूरे कर लिए। मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी। डेक्कन क्वीन के पुणे रेलवे स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ रवाना होने से पहले रेल प्रेमियों और अधिकारियों ने बेहद उत्साह के साथ दो बड़े केक काटकर ट्रेन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी पुणे रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।

Deccan Queen

मध्य रेलवे ने कहा 93 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास में यह ट्रेन दोनों शहरों को जोड़ने वाली एक परिवहन सेवा से ऊपर उठकर वफादार यात्रियों की एक पीढ़ी को आपस में बांधने वाले संस्थान के रूप में उभरी है। इस खास दिन के लिए डेक्कन क्वीन को रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं से सजाया गया था, वहीं ट्रेन जिस प्लेटफॉर्म से रवाना हुई, उसके प्रवेश द्वारा पर आकर्षक रंगोली उकेरी गई थी और संगीत की भी व्यवस्था की गई थी।

End of Feed