'Death to America’ बोलने वालों के US वीजा में होगी ज्यादा जांच? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की चेतावनी

सर्जियो गोर ने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर “Death to America” लिखे और बाद में अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने पहुंच जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर देश को यह तय करने का अधिकार है कि किसे अपने यहां प्रवेश की अनुमति दी जाए।

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि जो लोग सार्वजनिक रूप से अमेरिका विरोधी नारे लगाते हैं,उन्हें भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करते समय अधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है।

Sergio Gor

सर्जियो गोर

सर्जियो गोर ने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर “Death to America” लिखे और बाद में अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने पहुंच जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर देश को यह तय करने का अधिकार है कि किसे अपने यहां प्रवेश की अनुमति दी जाए। गोर ने अमेरिकी वीजा प्रक्रिया की तुलना भारत की वीजा स्क्रीनिंग से करते हुए कहा कि भारत भी आवेदकों से कई तरह के सवाल पूछता है और कुछ लोगों को वीजा देने से इनकार करने का अधिकार रखता है।

End of Feed