Death Due To Flood: 2012 से 2021 के बीच बाढ़ और भारी बारिश से 17000 से अधिक लोगों की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 31, 2023, 08:31 PM IST

Death Due To Flood: जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा- "कम अवधि की उच्च तीव्रता वाली बारिश की बढ़ती घटनाएं मुख्य रूप से शहरी बाढ़ के लिए जिम्मेदार हैं, जो अनियोजित विकास, प्राकृतिक जल निकायों के अतिक्रमण और खराब जल निकासी प्रणाली के कारण और बढ़ जाती हैं।

Death Due To Flood: भारत में हर साल कई राज्यों को बाढ़ और भारी बारिश का प्रकोप झेलना पड़ता है। उत्तर बिहार से लेकर हिमाचल तक और कश्मीर से लेकर केरल तक पिछले कुछ सालों में बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड तो लगभग हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं। बाढ़ और बारिश के कारण हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। साथ ही आर्थिक क्षति भी जमकर होती है।

End of Feed