सीता सोरेन पर हुआ जानलेवा हमला, उनके ही पूर्व पीए देवाशीष घोष ने तान दी पिस्तौल; बाल-बाल बचीं भाजपा नेता

Dhanbad Breaking: पूर्व विधायक और भाजपा की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके ही पूर्व पीएम ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में वो बाल-बाल बच गईं। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jharkhand: भाजपा नेत्री सीता सोरेन के उपर जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि हमले में वो बाल बाल बच गई है। उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष के द्वारा पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश की गई है। हालांकि इसके पहले ही देवाशीष घोष को दबोच लिया गया है।

Deadly Attack on Sita Soren

पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमला।

देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर पिस्तौल चलाने की कोशिश की

सीता सोरेन कल कतरास के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। सरायढेला थाना क्षेत्र के सरायढेला में स्थित एक होटल में वह रुकी थी। जहां देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था।सीता सोरेन के घुसने के साथ ही देवाशीष घोष ने पिस्तौल चलाने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले कि वह गोली चल पाता उनके सुरक्षा गार्ड ने देवाशीष घोष को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना मिलने के पास पुलिस मौके पर पहुंची। दो पिस्टल पुलिस ने होटल से बरामद किया है।

End of Feed