लुटियंस दिल्ली में दलाई लामा के ऑफिस को मिला सरकारी बंगला, विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

14वें दलाई लामा का मुख्य निवास हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला (मैक्लोडगंज) में है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अपने आधिकारिक दौरों और ट्रस्ट से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए अब उनके पास एक स्थायी केंद्र होगा।

Dalai Lama News: केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के कार्यालय 'गादेन फोडरंग ट्रस्ट' (Gaden Phodrang Trust) को लुटियंस दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके में एक सरकारी बंगला आवंटित किया है। पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह बंगला पंडित रविशंकर शुक्ला लेन पर स्थित है, जिसे विदेश मंत्रालय (MEA) के विशेष अनुरोध पर आवंटित किया गया है।

Dalali lama

दलाई लामा

कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया

हालांकि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की ओर से इस पर अभी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान इस टाइप-7 बंगले का नवीनीकरण कराया गया है। नियमों के तहत, इस तरह के सरकारी आवास सामान्यतः तीन साल की अवधि के लिए हस्तांतरित किए जाते हैं, जिनमें आगे विस्तार का प्रावधान भी रहता है।

End of Feed