दोहरी आफत: अरब सागर पर मुसीबत बन रहा 'तेज' तो बंगाल की खाड़ी में दस्तक देने लगा 'हामून' आज शाम से बरपाएगा कहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 02:14 PM IST

Cyclone Hamoon in bay of Bengal: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के सोमवार शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस चक्रवाती तूफान को 'हामून' कहा जाएगा, जो ईरान द्वारा दिया गया नाम है।

Cyclone Hamoon in bay of Bengal: भारत पर मौसम की दोहरी मार का खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ अरब सागर पर चक्रवाती तूफान 'तेज' खतरनाक होता जा रहा है तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के सोमवार शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस चक्रवाती तूफान को 'हामून' कहा जाएगा, जो ईरान द्वारा दिया गया नाम है।

Cyclone Hamoon

बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे रहा चक्रवात हामून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, रविवार रात को उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने के बाद गहरे दबाव वाला यह क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के पारादीप से लगभग 400 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 550 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। गहरे दबाव के अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ने और 25 अक्टूबर की शाम के आसपास गहरे दबाव के रूप में खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है।

End of Feed