तबाही का 'सितरंग', 24 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है चक्रवात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:06 PM IST

मौसम विभाग के मुताबिक इस बात की संभावना है कि चक्रवात सितरंग 24 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दस्तक दे। जानकारों का कहना है कि बंगाल, ओडिशा के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश होगी।

बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेसन में बदल चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को चक्रवात सितरंग पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है जिसकी वजह से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि ज्यादा संभावना है कि तूफान वहीं से बांग्लादेश की तरफ रुख कर ले। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर मंडरा रहा एक कम दबाव का क्षेत्र शनिवार की सुबह एक दबाव में बदल गया।पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बना यह दबाव 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।बाद में, 25 अक्टूबर को, यह बांग्लादेश के तट से होते हुए तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच टकराएगा।

cyclone

चक्रवात सितरंग का खतरा(प्रतीकात्मक तस्वीर)

थाइलैंड द्वारा प्रस्तावित एक नाम चक्रवात सितरंग के कारण होने वाली भारी वर्षा के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारें कमर कस चुकी हैं।पश्चिम बंगाल सरकार चक्रवात से संभावित नुकसान से बचने के लिए कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकाल रही है।ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा कि अग्निशमन विभाग, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ के कर्मी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। इन दोनों राज्यों में तटीय जिलों में किसी भी खतरे से निपटने के लिए एनडीआरएफ को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed