Cyclone Mocha Update: 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है चक्रवात मोचा, NDRF की टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 14, 2023, 09:40 PM IST

Cyclone Mocha Update: चक्रवाती तूफान मोचा बंगाल की खाड़ी से निकल कर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसी बीच NDRF टीम ने समुद्र के करीबी इलाकों में चेतावनी अभियान चलाया है।

Cyclone Mocha Update: चक्रवात मोचा के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर सिविल डिफेंस टीम को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा किसिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं। उधर NDRF ने चक्रवात मोचा के चक्रवाती तूफान में तेज होने के बीच उत्तर 24-परगना की बांग्लादेश सीमा के साथ हिंगलगंज, हसनाबाद और संदेशखाली क्षेत्रों में एक चेतावनी अभियान चलाया।

cyclone mocha latest news, cyclone mocha update news, cyclone storm

cyclone mocha: एनडीआरएफ ने जारी की चेतावनी

Cyclone Mocha: NDRF की 8 टीमें लोगों के रेस्क्यू के लिए तैनात

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने भी पश्चिम बंगाल के दीघा में चक्रवात 'मोचा' के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है। और 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर हैं।

चक्रवात मोचा अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में, बक्खाली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है क्योंकि चक्रवात 'मोचा' एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारी अनमोल दास ने कहा कि स्थिति अच्छी नहीं है। हम लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और समुद्र तट पर आने से बचने के लिए लगातार सतर्क कर रहे हैं।

End of Feed