Cyclone Michaung के चलते Indian Railways IRCTC को कैंसिल करनी पड़ीं 150 से अधिक ट्रेन्स, देखिए कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं है लिस्ट में

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 03:46 PM IST

Cyclone Michaung Tracker: दरअसल, पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के मंगलवार (पांच दिसंबर, 2023) को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकराने की आशंका है। लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया था।

Cyclone Michaung Tracker: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के चलते तमिलनाडु के चेन्नई शहर और उसके आस-पास के जिलों में सोमवार (चार दिसंबर, 2023) को भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। साथ ही इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बाधित हुई। हालांकि, इस दौरान आवागमन सेवाओं पर भी असर पड़ा, जिनमें रेल और हवाई सेवाएं भी शामिल रहीं। आइए, जानते हैं कैसे:

indian railways irctc

Cyclone Michaung Tracker: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

साउथ सेंट्रल रेलवे ने 118 ट्रेन्स कैंसल की हैं, जिनमें चेन्नई से नॉर्थ ईस्ट की ओर जाने वाली और दक्षिण भारत के शहरों को जोड़ने वाली लगभग 40 ट्रेन्स शामिल हैं। मिचौंग के चलते ये ट्रेन्स तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक कैंसल रहेंगी। यही नहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भी ऐहतियाती तौर पर 54 ट्रेन्स को कैंसल किया है।

तीन और चार दिसंबर को 12078 विजयवाड़ा-चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी, चार दिसंबर को 12269 चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस, पांच दिसंबर को 12270 निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस, पांच दिसंबर को 12390 चेन्नई सेंट्रल-गया वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चार और पांच दिसंबर को 12603 चेन्नई सेंट्रल- हैदराबाद एक्सप्रेस, पांच और छह दिसंबर को 12604 हैदराबाद-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस।

End of Feed