Cyclone Biparjoy Update: बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात बिपरजॉय, मुंबई और गुजरात में दिखा असर, 150 किमी रफ्तार से चल सकती है तेज हवा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 12, 2023, 01:09 AM IST

Cyclone Biparjoy Update : चक्रवात बिपरजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस कहर महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। हाई टाइड उठने शु्रू हो गए हैं। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। अधिकतम हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है।

Cyclone Biparjoy Update : चक्रवात बिपरजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस असर महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में दिखने लगा है। अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण मुंबई में ज्वार की लहरें उठ रही हैं और बारिश भी हो रही है। 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच लैंडफॉल करने की संभावना है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के 14 जून की सुबह तक करीब उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ सकता है। सौराष्ट्र और कच्छ को पार भी कर सकता है। गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान में कराची के बीच पाकिस्तान के तटों को 15 जून की दोपहर के आसपास एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की संभावना है। अधिकतम हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है।

Cyclone Biparjoy, Cyclone Biparjoy Update, Cyclone Biparjoy News, High Tide

Cyclone Biparjoy : दिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का कहर

महाराष्ट्र के इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरब सागर के ऊपर से उठ रहे अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर तटीय महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए रविवार को 'तूफान' का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने एक बयान में एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बिजली के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

End of Feed