Biparjoy: अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है बिपरजॉय, एस्ट्रोनॉट ने दिखाई विहंगम तस्वीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 15, 2023, 11:47 AM IST

एक ट्वीट में इस अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस स्टेशन से खींची गई तस्वीरों को साझा किया। इसमें अरब सागर में चक्रवाती तूफान की लहर दिखाई दे रही है।

Biparjoy: भारत-पाकिस्तान चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। तूफान के गुरुवार शाम को गुजरात तट से टकराने की संभावना है। आईएमडी ने इससे व्यापक नुकसान की संभावना जताई है। इस बीच एक अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी ने अंतरिक्ष से इस तूफान की शानदार तस्वीर ली है। एक ट्वीट में इस अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस स्टेशन से खींची गई तस्वीरों को साझा किया। इसमें अरब सागर में चक्रवाती तूफान की लहर दिखाई दे रही है।

बिपरजॉय के गुरुवार शाम को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करने की उम्मीद है। गंभीर चक्रवाती तूफान 6 जून 2023 को अरब सागर के ऊपर विकसित हुआ था। तूफान में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम हवाएं हैं और यह उत्तर पश्चिम में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

End of Feed