Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इससे प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। वैसे मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए बारिश का अनुमान जताया था। आज की बारिश पर चक्रवात बिपरजॉय का भी असर हो सकता है।
दिल्ली में जमकर हुई बारिश
मौसम हुआ सुहावना
बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया। बारिश की खुशी लोगों की चेहरों पर साफ नजर आई। कई दिनों की तपती गर्मी के बाद, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। फ़िरोज़ शाह रोड, कर्तव्य पथ, आरके पुरम सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों और नोएडा के कुछ स्थानों में बारिश हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम में बदलाव भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुरूप है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के शुरू में कहा गया था कि चक्रवात बिपोरजॉय से दिल्ली, राजस्थान और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। गुरुवार को गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास आए चक्रवात के कारण तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ हीअधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हो सकती है और बारिश
आईएमडी के मुताबिक, शहर में सामान्यत बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक बारिश होने की संभावना है।
गुजरात में बिपरजॉय का कहर
अरब सागर से उठा तूफान बिपारजॉय गुजरात में दस्तक दे चुका है। इसने गुजरात में काफी तबाही मचाई है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन 23 लोग घायल हो गए हैं और राज्य के लगभग 1,000 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
