Cyclone Arnab: लैंडफॉल तो हो गया, अब किधर जाएगा 'अर्नब' तूफान? जानें अब कहां-कहां दिखेगा असर

चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल कर चुका है। जिसके प्रभाव से राज्य में तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिल रही है। अब यह तूफान किन राज्यों की ओर बढ़ेगा, आइए जानते हैं।

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी से उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तट से टकरा चुका है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि लैंडफॉल के बाद यह तूफान किस दिशा में आगे बढ़ेगा और किन राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान और ट्रैक मैप के मुताबिक, अर्नब उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है। इसका प्रभाव आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देने की आशंका है।

cyclone arnab

आंध्र से यूपी तक पहुंच सकता है अर्नब तूफान का असर (सांकेतिक फोटो)

आंध्र प्रदेश से शुरू होगा आगे का सफर

IMD के अनुसार, 28 अक्टूबर की सुबह अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के पास लगभग स्थिर था। उस समय इसका केंद्र नरसपुर से करीब 30 किलोमीटर पूर्व, यनम से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

End of Feed