राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़े, ऐसे हो रहा घोटाला, पुलिस ने किया सावधान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 01:43 PM IST

अयोध्या पुलिस ने हाल में साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जानिए कैसे धोखाधड़ी की जा रही है।

Cyber Fraud: अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि साइबर ठग लोगों को मुफ्त प्रसाद वितरण, वीआईपी पास एवं प्रवेश पास देने के फर्जी संदेश भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों की इस सक्रियता को लेकर राज्‍य सरकार कड़े कदम उठा रही है। अयोध्या पुलिस ने हाल में ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

cyber fraud

साइबर धोखाधड़ी

11 डॉलर में प्रसाद देने का लालच

अयोध्या (नगर) के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों से वेबसाइट के माध्यम से पैसे भेजने और घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसाद पाने का लालच दे रहा था। उन्होंने बताया कि देश के भीतर लोगों को 51 रुपये और अन्य देश के नागरिकों को 11 डॉलर में प्रसाद देने का लालच दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान राम की तस्वीर वाली टी-शर्ट, रामनाम की चरण पादुका, भगवान राम के नाम के झंडे, व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का भी झांसा दे रहा था।

End of Feed