सावधान! हैलो...मैं दिल्ली पुलिस का अधिकारी बोल रहा हूं, और खाता हो रहा खाली

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 14, 2023, 07:39 PM IST

Cyber Crime: हेम्योपैथी डॉक्टर दीपांजन देब से साइबर ठगी हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक दिन कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था। इसके बाद उनके खाते से 70 हजार रुपये उड़ गए।

Cyber Crime: देश में बीते कुछ सालों में साइबर अपराधों के मामले बढ़े हैं। साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन अब कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें साइबर अपराधी सीधे तौर पर पुलिस के नाम पर ठगी कर रहे हैं और लोगों के खातों से मोटी रकम निकाल ले रहे हैं।

cyber fraud

साइबर फ्रॉड

ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें पुलिस के नाम पर जोगाबाई एक्सटेंशन के हेम्योपैथी डॉक्टर दीपांजन देब से साइबर ठगी हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक दिन कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था। दीपांजन देब ने इस कॉल को वैध माना, क्योंकि एक दिन पहले ही उनका पर्स चोरी हो गया था। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति को एक ओटीपी बताया, जिके बाद उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। जैसे ही उन्हें इसका पता चला, उन्होंने अपने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की रिपोर्ट कराई।

End of Feed