Cyber Encounters पुस्तक का हिंदी संस्करण लॉन्च, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया- गागर में सागर

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated May 7, 2023, 07:27 PM IST

साइबर अपराध (Cyber Crime) पर आधारित पुस्तक 'साइबर एनकाउंटर्स' (Cyber Encounters ) का हिन्दी संस्करण आज लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक गागर में सागर भरने का कार्य कर रही है।

साइबर अपराध (Cyber Crime) की बढ़ती चुनौतियों को दर्शाती बहुप्रतीक्षित पुस्तक 'साइबर एनकाउंटर्स' (Cyber Encounters ) का हिन्दी संस्करण आज लॉन्च किया गया। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं ओ.पी मनोचा, पूर्व डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुस्तक का विमोचन सेंट जोसेफ अकादमी सभागार, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच हुआ।

Pushkar Singh Dhami, Cyber Encounters Book launched

साइबर क्राइम पर आधारित साइबर एनकाउंटर्स का हिंदी वर्जन लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के लेखक अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा बताया कि तेजी से बदलती तकनीक के कारण पूरा जीवन आनलाइन हो गया है और कोविड-19 के कारण जीवन के हर सेगामेंट में तकनीक का दायरा भी बढ़ा गया है। साईबर अपराधियों का हजारों मील दूर होना, डिजीटल फुटप्रिन्ट का न होना मुख्य चुनौतियां बनकर सामने आयी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आम अपराधों की तुलना में साइबर क्राइम का ग्रॉफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर टिप्स के माध्यम से साईबर अपराधियों का डिजीटल एनकाउंटर्स कर साइबर अपराधों को रोका जा सकता है।

End of Feed