जाकिर नाइक के फाउंडेशन IRF पर कसा शिकंजा, MHA ने प्रतिबंध 5 साल के लिए और बढ़ाया

भड़काऊ भाषण देने वाले जाकिर नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गृह मंत्रालय का शिकंजा फिर कस गया है। गृह मंत्रालय ने आईआरएफ पर अपना प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। आईआरएफ की अवैध गतिविधियों के लिए सरकार ने उस पर यह कार्रवाई की है।

Zakir Naik News: भड़काऊ भाषण देने वाले जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गृह मंत्रालय का शिकंजा फिर कस गया है। गृह मंत्रालय ने आईआरएफ पर अपना प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। आईआरएफ की अवैध गतिविधियों के लिए सरकार ने उस पर यह कार्रवाई की है। भारत की कानूनी एजेंसियों से बचने के लिए नाइक मलेशिया में छिपा हुआ है।

zakir naik

आईआरएफ पर पांच साल के लिए लगा बैन।

IRF का संस्थापक है नाइक

जाकिर नाइक विवादित इस्लामिक उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक है। वह अपने भाषणों और धार्मिक विचारों को लेकर लंबे समय से विवादों में रहा है। भारत सरकार का आरोप है कि उसके भाषणों और गतिविधियों से धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य फैल सकता है और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया जा सकता है। नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत IRF को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में इस प्रतिबंध को आगे भी बढ़ाया गया।

End of Feed