तिरुवनंतपुरम/चेन्नई : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के सीनियर नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। मार्क्सवादी पार्टी के एक पोलित ब्यूरो सदस्य, बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक CPI(M) के राज्य सचिव के रूप में कार्य किया।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के सीनियर नेता कोडियेरी बालकृष्णन का निधन
वह कई बार विधायक रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक वी एस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था।
Red Salute and deep homage to Comrade Kodiyeri Balakrishnan t.co/bvvvbB6x4F
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की और कहा कि हमारी नजरों से दूर हो गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं गए। अलविदा प्रिय बालाकृष्णा।
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण रविवार से यूरोप की अपनी निर्धारित यात्रा स्थगित कर दी थी।
