Covid New Variant in India: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने की बैठक
दिल्ली में आज सीएम केजरीवाल ने कोरोना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के 90 प्रतिशत मामलों के लिए कोविड का एक्सबीबी स्वरूप जिम्मेदार है। दिल्ली में सात स्थानों से लिये गए नमूनों में भी बीएफ.7 नहीं पाया गया। फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है, अगर कोविड दोबारा फैलता है तो हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतिदिन एक लाख लोगों की कोविड जांच कर सकते हैं; आठ हजार बिस्तर तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या 36,000 तक बढ़ा सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।हिमाचल प्रदेश में मुफ्त कोविड एहतियाती खुराक
हिमाचल प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन की 'एहतियाती खुराक' दी जाएगी। यह जानकारी शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी है।कर्नाटक ने मास्क पहने पर दिया जोर
कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को सूचीबद्ध करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार बंद जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 की रैंडम जांच की जाएगी। अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लांट और जनरेटर तैयार रखने को कहा गया है। सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
कोविड की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री का लोकसभा में बयान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन भारत में इसकी संख्या कम हो रही है। चीन में हम कोविड संक्रमण बढ़ते हुए और इसकी वजह से मौतें देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोविड-19 से निपटने में स्वास्थ्य विभाग हमेशा तत्पर रहा है। केंद्र सरकार ने महामारी से लड़ाई में राज्यों की आर्थिक मदद की है। देश में कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। हम कोरोना की वैश्विक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसके अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट की समय से पहचान के लिए राज्यों को जीनोम सिक्वेसिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है।कोविड पर संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे स्वास्थ्य मंत्री
मास्क पहनकर आएं राज्यसभा सांसद : सभापति धनखड़
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने विभिन्न देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सदस्यों से मास्क पहनने, कोविड नियमों का पालन करने, पूरी तरह सतर्क रहने और अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सर्तक रहने तथा अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है।सीएम मान करेंगे कोविड की स्थिति की समीक्षा
ओमीक्रोन के नए रूप बीएफ.7 और इससे चीन में तेजी से फैल रहे संक्रमण पर भारत सतर्क हो गया है। राज्य सरकारें अपने यहां कोविड प्रबंधन की समीक्षा एवं अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दे रही हैं। पंजापब में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है।कोरोना प्रोटोकॉल पर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की बैठक
सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और उसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अलग-अलग देशों में विगत एक सप्ताह से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य है। दिसम्बर माह में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.01% रही है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 62 है। विगत 24 घंटों में 27,208 हजार टेस्ट किए गए और एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई। इसी अवधि में 33 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।कोरोना के सभी वैरिएंट पर लगातार नजर रखने की जरूरतः AIIMS
एम्स के डॉक्टर संजय राय का कहना है कि भारत में हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं कि जो लोग कोविड से रिकवर हो चुके हैं वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोरोना के सभी वैरिएंट पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। लेकिन इस बात की संभावना बेहद कम है कि मौजूदा हालात में हम लोग गंभीर हालात का सामना करेंगे।BF.7 से घबराने की जरूरत नहीं-IIT कानपुर
कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के बारे में अपने गणितीय मॉडल से सटीक अनुमान लगाने वाले कानपुर आईआईटी ने ओमीक्रोन के सबवैरिएंट BF.7 के बारे में भी बयान दिया है। आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा है कि इस सबवैरिएंट को लेकर भारत में लोगों को चिंता करने और घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां की 98 प्रतिशत आबादी में हर्ड इम्यूनिटी पैदा हो चुकी है, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।भारत में एक दिन में संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,681 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में छह मामलों की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,42,432 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।PM मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ही विश्वभर में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और टीकाकरण को लगातार जारी रखने की सलाह दी थी। मांडविया ने अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने का निर्देश भी दिया था।दिल्ली में कोविड-19 के 5 नए मामले, एक की मौत
दिल्ली में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़े से मिली। साथ ही संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु भी हुई है। कोविड-19 के इन नये मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सामने आये कुल मामले बढ़कर 2,007,102 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 26,520 पहुंच गयी है। एक दिन पहले कुल 2,642 नमूनों की जांच की गई थी। सत्रह मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 19 घरों में पृथकवास में हैं। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई देशों में संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आने के बीच बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 स्थिति पर नजर रखे हुए है और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को नमूनों की जीनोम अनुक्रमण सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाने का निर्देश दिया है।'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच नंदीग्राम, रेजीनगर सीट पर मतगणना जारी, आज आएंगे 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, शाम 3 बजे संसद की संविधान सभा में विपक्ष की बैठक, बनेगी आगे की रणनीति
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
© 2026 Times Horizon Private Limited
