Covid Cases in India: देशभर में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और केरल सबसे आगे है। अब तक देशभर में कुल 1009 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक केरल में 430 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 38, यूपी में 15 और बंगाल में 12 मामले सामने आए हैं। कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
देश में बढ़ रहे कोरोना केस
राज्यवार ब्यौरा
- दिल्ली: 104
- गुजरात: 83
- केरल: 430
- महाराष्ट्र: 209
- तमिलनाडु: 69
- कर्नाटक-38
- यूपी: 15
- बंगाल: 11
- उत्तराखंड - 2
प.बंगाल में कोविड संक्रमण के चार और मामले सामने आए
पश्चिम बंगाल में चार और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद ऐसे मरीजों की संख्या 11 हो गई जो उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सांस संबंधी समस्याओं वाले मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर मामले कोलकाता और उसके आसपास के शहरों से सामने आए हैं। उन्होंने कहा, इन मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। शनिवार तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या सात थी। रविवार शाम तक चार और मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि 19 मई तक बंगाल में कोविड का केवल एक मरीज था।
एक बुजुर्ग की हो चुकी है मौत
गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय एक व्यक्ति की बेंगलुरू में मौत हो चुकी है। उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को 13 मई को बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 17 मई को उसकी मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जब वह जीवित थे, तब उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 मामले बेंगलुरू में सामने आए हैं।
