कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषी संजय बोला- मैंने कोई अपराध नहीं किया, मुझे फंसाया जा रहा है

अदालत ने आरजी कर मामले के आरोपी संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया था। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी संजय रॉय ने अदालत में दावा किया कि उसे फंसाया गया है...

RG Kar Rape Muder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मेंडॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत में आज संजय रॉय की सजा पर बहस हुई। संजय को सुबह 10.30 बजे अदालत परिसर लाया गया था। सजा पर फैसले पर बहस के दौरान दोषी संजय रॉय को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। इस दौरान संजय नेअदालत से कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, मैने कोई अपराध नहीं किया है। मैंने कुछ भी नहीं किया है और फिर भी मुझे दोषी ठहराया गया है।

RG kar sanjya roy

संजय रॉय को सजा

अदालत ने आरजी कर मामले के आरोपी संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया था। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी संजय रॉय ने अदालत में दावा किया कि उसे फंसाया गया है, इस पर जज ने कहा था कि उसे सोमवार को बोलने का मौका मिलेगा।

End of Feed