आगरा की अदालत ने किसानों, गांधी पर टिप्पणी के लिए कंगना रनौत को जारी किया नोटिस

कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में मामला दायर करने वाले अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अदालत ने अभिनेत्री से जवाब मांगा है।

Notice to Kangana Ranaut: आगरा की सांसद-विधायक अदालत ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों और महात्मा गांधी पर टिप्पणी के मामले में मंगलवार को अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी किया। कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में मामला दायर करने वाले अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अदालत ने अभिनेत्री से जवाब मांगा है।

Kangana

कंगना रनौत को नोटिस

शर्मा ने कहा, मैंने 11 सितंबर, 2024 को अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा एमपी/एमएलए अदालत में मामला दायर किया था। उन्होंने कहा, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हमने 27 अगस्त को अखबार में प्रकाशित एक बयान पढ़ा, जिसमें रनौत ने कहा कि धरना स्थल पर हत्याएं, बलात्कार हुए हैं। देश में मजबूत सरकार नहीं होती तो स्थिति बांग्लादेश जैसी होती।

End of Feed