कहां गए तमिलनाडु-गुजरात के डेढ़ करोड़ वोटर? SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट सूची

तमिलनाडु और गुजरात में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों की मसौदा सूची जारी कर दी है। इन दोनों की राज्यों में एसआईआर के बाद करीब डेढ़ करोड़ वोटर्स के नाम काट दिए गए है। जिसके बाद इसे लेकर भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ये वोटर कहां गए। चुनाव आयोग ने अपने बयान में इस बात की भी जानकारी दी है।

पश्चिम बंगाल,राजस्थान और गोवा और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी और लक्षद्वीप के बाद तमिलनाडु और गुजरात में भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने इन दोनों राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी है। इस मसौदा सूची में तमिलनाडु और गुजरात में डेढ़ करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। एसआईआर की प्रक्रिया से पहले दोनों राज्यों में मतदाताओं की कुल संख्या 27 अक्टूबर तक 11.49 करोड़ थी। जिसमें से 1.71 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिसके बाद 9.78 करोड़ मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची मे शामिल किए गए हैं।

sir

सांकेतिक तस्वीर | PTI

गुजरात का ऐसा है हाल

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुजरात की मसौदा मतदाता सूची से लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसके कारण वहां मतदाताओं की कुल संख्या पहले के 5.08 करोड़ के मुकाबले अब 4.34 करोड़ रह गई है।

End of Feed