रूप रंग बदल कोरोना वायरस बना रहा है शिकार, अब तक 11 की मौत, XBB.1.16 अधिक खतरनाक

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 8, 2023, 12:24 PM IST

Corona Cases in India: रिपोर्ट के मुताबिक इस समय कोरोना के अलग अलग वैरिएंट लोगों को शिकार बना रहे हैं। लेकिन XBB.1.16 फिलहाल ज्यादा संक्रामक है।

Corona Cases in India: देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोना पांव पसार चुका है और अब उसका असर भी धीरे धीरे नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में 6155 नए केस दर्ज किए जाने के साथ अब तक 11 लोगों (coronavirus death case)की मौत हुई है। अगर डेली पॉजिटिविटी रेट(Daily Positivity Rate), वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वो आंकड़ा 5.63 फीसद और 3.47 फीसद है। देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 31, 194 है, वहीं पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। INSACOG की बुलेटिन के मुताबिक देश के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद के पार है, जबकि पांच जिलों में यह दर 5 फीसद से ऊपर है। अभी तक मार्च के महीने में जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें XBB.1.16( coronavirus new variant) से प्रभावित होने वालों की संख्या करीब 38 फीसद है। इसका अर्थ यह है कि कोरोना के अलग अलग वैरिएंट का लोग सामना कर रहे हैं।

coronavirus, XBB.1.16 variant, Corona Cases in India

देश भर में पांव पसार चुका है कोरोना वायरस

अब तक इतने करोड़ दी गई खुराक

ओमिक्रॉन वायरस परिवार से संबंध रखने वाले इस वैरिएंट की वजह से संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है, विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा कि वो लगातर टेस्टिंग पर ध्यान दें। इसके साथ ही हॉट स्पॉट की पहचान कर उन इलाकों में रहने वालों को क्वारंटीन करें। इसके साथ साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।महाराष्ट्र में शुक्रवार को 926 मामले दर्ज किए गए जो इस साल के लिए सबसे अधिक है और 803 मामलों में एक बड़ी वृद्धि हुई है, जबकि मरने वालों की संख्या में तीन की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की टैली 8148599 है और घातक संख्या 148457 थी।मुंबई में 276 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है, जबकि गोंदिया, कोल्हापुर और रायगढ़ जिलों में तीन मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की संख्या में 423 की वृद्धि हुई और यह 79 95 655 तक पहुंच गया जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4487 हो गई।

End of Feed