LIVE

Corona Cases India: इस सूबे पर सबसे अधिक दिखा कोरोना के नए स्ट्रेन का असर, फेस्टिव सीजन में आप न बरतें लापरवाही! केंद्रीय मंत्री ने भी चेताया

देश में कोरोना मामले Live
Corona Cases India: इस सूबे पर सबसे अधिक दिखा कोरोना के नए स्ट्रेन का असर, फेस्टिव सीजन में आप न बरतें लापरवाही! केंद्रीय मंत्री ने भी चेताया

Corona Cases in India, Covid19 News Today (कोरोना वायरस) , kerala, Bangalore, karnataka Updates Today: फेस्टिव सीजन से ऐन पहले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन हिंदुस्तान के लिए बड़ी चिंता का सबब बनकर आया है। दक्षिण भारतीय सूबे केरल में सबसे पहले सामने आए नए स्ट्रेन जेएन.1 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही वजह है कि क्रिसमस (25 दिसंबर) और न्यू ईयर (31 दिसंबर और एक जनवरी) से पहले केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल इसी मसले पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बुधवार (20 दिसंबर, 2023) को इस दौरान स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही राज्यों से सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने की अपील भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र की ओर से राज्यों को हर प्रकार का सहयोग मिलने का आश्वासन दिया और कहा, ‘‘ हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं।’’ नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए कोरोना वायरस (Corona Cases India) संकट से जुड़े हर अपडेट्स।

DEC 20, 2023 22:53 IST

Chandigarh Corona Cases Live: कोरोना के नए वेरिएंट पर चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत दी गई। अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना जरूरी हो गया है। बुखार जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी हुआ। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट होना जरूरी हुआ।
DEC 20, 2023 20:42 IST

Corona Cases Live Updates: ओडिशा में बीते सप्ताह कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया

देश के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों वृद्धि के बीच ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में बीते सप्ताह कोविड का कोई मामला साने नहीं आया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार सतर्क है और निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बना रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कोविड-19 समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री निरंजन पुझारी ने कहा, 'केरल, गोवा और कर्नाटक में कोविड-19 के नए स्वरूप के कुछ मामले सामने आए हैं। हालांकि नया स्वरूप खतरनाक नहीं है। केंद्र ने हमें सतर्क रहने, जांच तेज करने और निगरानी मजबूत बनाने के लिए कहा है।' बैठक में मौजूद रहे निदेशक (चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण) सचिदानंद मोहंती ने कहा कि 3,000 से अधिक नमूनों के परीक्षण के बाद भी पिछले सात दिनों में कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया। मोहंती ने कहा, 'हम अच्छी तरह से तैयार हैं। केंद्र की सलाह का पालन कर रहे हैं।'
DEC 20, 2023 20:36 IST

Jaipur Corona cases Live: राजस्थान में कोरोना वायरस के दो मामले मिले, सतर्कता बरतने के निर्देश

देश में कई जगह कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में चिकित्सा विभाग को सतर्कता बरतने और एहतियातन आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसलमेर में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बुधवार को यहां उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोना प्रबंधन के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कमेटी गठित करते हुए ‘ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम’ (मामलों की संख्या के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता) तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता होने पर रोगियों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। बैठक में जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जैसलमेर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया, 'चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यह वायरस गंभीर प्रकृति का नहीं है, इसलिए दोनों रोगियों को घर में पृथक रहने की सलाह दी गई है।'
DEC 20, 2023 20:34 IST

Goa Corona Cases Live Updates: गोवा में विदेशी पर्यटक बढ़े, लेकिन कोरोना पूर्व के मुकाबले संख्या कम

कोरोना महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र में आई गिरावट से उबर रहे गोवा में विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन कोविड पूर्व के आंकड़े से यह अभी भी पीछे है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। गोवा में 2023 के पहले सात महीनों में 2.81 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे जो 2021 और 2022 के आंकड़ों की तुलना में अधिक है। ये दोनों वर्ष कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित थे। गोवा के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2021 में 22,000 विदेशी यात्री आए थे और 2022 में यह संख्या बढ़कर 1.75 लाख हो गई थी। राज्य पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल का पर्यटकों का 2.81 लाख का आंकड़ा महामारी के पूर्व के समय की तुलना में बहुत कम है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सरदिन्हा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 2018 में 9.34 लाख विदेशी पर्यटक गोवा आए थे। 2019 में यह संख्या बढ़कर 9.37 लाख हो गई थी लेकिन फिर कोविड​​​​-19 के चलते यह संख्या घट गई।
DEC 20, 2023 19:21 IST

Uttarakhand Corona Live: उत्तराखंड सरकार ने कोविड से बचाव के लिए ‘एडवाइजरी' जारी की

कुछ राज्यों में कोविड मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी तथा इसके नए वेरिएंट जेएन1 का देश में पहला मामला मिलने के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने ‘एडवाइजरी’ जारी करते हुए सभी जिलों को सतर्क रहने और इससे बचाव के लिए दिशानिर्देशों का सख्त अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। हांलांकि, प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा कि नए वेरिएंट का अभी तक उत्तराखंड में कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। कुमार द्वारा जारी की गयी ‘एडवाइजरी’ में सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये गए हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रबन्धन हेतु चिकित्सालय स्तर पर समस्त तैयारियां सुनिश्चित रखी जायें।
DEC 20, 2023 19:19 IST

Corona in India: बेंगलुरु में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोविड-19 से मौत

कर्नाटक में कोविड-19 से पांच दिन पहले 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह पूछे जाने पर कि क्या मौत का कारण सार्स सीओवी-2 का नया उप स्वरूप ‘जेएन.1’ है, मंत्री ने कहा कि अभी इसका पता नहीं चल पाया है। राव ने संवाददाताओं से कहा कि व्यक्ति चामराजपेट का निवासी था और 15 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। वह कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। राव ने कहा, 'अभी यह पता नहीं है कि मरीज ‘जेएन.1’ उपस्वरूप से संक्रमित था या नहीं। उसे तपेदिक था और उसके हृदय ने काम करना बंद कर दिया था। उसे उच्च रक्तचाप था,फेफडों का संक्रमण था,निमोनिया था और अन्य बीमारियां थीं।' स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त रणदीप डी ने कहा, 'संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद से मौत का यह पहला मामला है।' इस बीच राव ने कहा कि राज्य सरकार जांच तेज करेगी। अगले तीन दिन में, सरकार का इरादा 5,000 परीक्षण करने का है।
DEC 20, 2023 19:18 IST

Gujarat Corona Cases Live Updates: कोविड-19 के नए स्वरूप से नहीं घबराने की सलाह

कोविड-19 के नए उपस्वरूप का पता चलने के बाद जारी चिंताओं के बीच गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को लोगों को सतर्क रहने और न घबराने की सलाह दी और कहा कि राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 13 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। डब्ल्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। पटेल ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल गुजरात में कोविड-19 रोगियों की संख्या 13 है, और संक्रमण के स्वरूप का पता लगाने के लिए इन रोगियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी रोगी अस्पताल में भर्ती नहीं है। पटेल ने कहा, 'कोविड-19 के जेएन.1 स्वरूप से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस स्वरूप से संक्रमित मरीजों में इसकी गंभीरता कम पाई गयी है। इसलिए लोगों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि सतर्क रहना चाहिए।'
DEC 20, 2023 19:15 IST

Corona Virus Update: वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं ‘जेएन.1’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। डब्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (जीआईएसएआईडी) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है। हालांकि, हाल के सप्ताहों में कई देशों में जेएन.1 के मामले सामने आते रहे हैं और वैश्विक स्तर पर इसका प्रसार तेजी से बढ़ा है।
DEC 20, 2023 18:46 IST

Corona Case in India: कोरोना वायरस पर क्या बोले देश के स्वास्थ्य मंत्री?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कोरोना वायरस के उभरते स्वरूपों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन 92.8 फीसदी मामलों में घर पर ही इलाज हो रहा है जो हल्की बीमारी का संकेत देता है। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई है। जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्हें अन्य बीमारियां थी और उनमें कोविड का पता अचानक लगा।" देश में केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में दैनिक संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई।
DEC 20, 2023 18:45 IST

GOA Corona Cases Live Updates: 19 मामले गोवा में दर्ज हुए, एक केरल, एक महाराष्ट्र

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उप स्वरूप जेएन.1 के नए मामलों में से 19 मामले गोवा में दर्ज किए गए जबकि केरल तथा महाराष्ट्र में एक-एक मामला सामने आया है। बीते दो सप्ताह में कोविड​​​​-19 से संबंधित 16 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें गंभीर सह-रुग्णताएं थी। केंद्र सरकार ने देश में कोविड​​​​-19 मामलों में बढ़ोतरी और नए जेएन.1 स्वरूप के सामने आने के बीच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है।
DEC 20, 2023 18:44 IST

Corona Cases Live Update: तीन राज्यों में जेएन.1 के 21 नए मामले सामने आए

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने बुधवार को कहा कि देश भर में अब तक कोविड​​​​-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 के 21 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय नए स्वरूप की बारीकी से जांच कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों को परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पॉल ने कहा कि संक्रमण की चपेट में आए लोगों में से लगभग 91 से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।
DEC 20, 2023 15:44 IST

Corona Cases in India : मालदीव से इंदौर लौटे एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित, एम्‍स भेजे गए सैंपल

भारत में एक बार और कोरोना वायरस के मामले आने लगे हैं। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में एक 33 वर्षीय महिला और एक 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमित मिली महिला उसके घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रखे जाने की सात दिन की अवधि पूरी कर चुकी है, जबकि पुरुष के बारे में 18 दिसंबर को पता चला कि वह भी इस महामारी की जद में है। मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पुरुष अब भी अपने घर में पृथक-वास में है। उन्होंने बताया, 'दोनों मरीज एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार हैं और कुछ दिन पहले मालदीव की यात्रा से लौटे थे। उनमें सर्दी-खांसी के लक्षण पाए गए। दोनों की हालत ठीक है।' मालाकार ने बताया, वे कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं, यह पता लगाने के लिए दोनों मरीजों के नमूने पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजे गए हैं। देश में कोरोना वायरस के नये जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था। सरकार ने सर्द मौसम और विशेष रूप से नये साल के उत्सव के दौरान बंद स्थानों में अपेक्षित भीड़ के संदर्भ में आम जनता को एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है।
DEC 20, 2023 13:58 IST

Corona Cases in Jammu and Kashmir Live Update: कोरोना के खतरे के बीच जम्मू कश्मीर में सर्दी का सितम जारी

कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. क्योंकि घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर के लिए तैयार है, जिसे 'चिल्लाई कलां' के नाम से जाना जाता है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा बारामुला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
DEC 20, 2023 12:39 IST

Corona Cases in Jaipur Live Update: केरल में कुछ रोगियों में संक्रमण, राजस्थान में समीक्षा बैठक

राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने हाल में केरल में कुछ रोगियों में पाए गए वायरस संक्रमण के बाद मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने राजस्थान के चिकित्सा संस्थानों में आने वाले सर्दी और सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को बताया गया कि उन्होंने मरीजों की जानकारी रोजाना स्वास्थ्य पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों की लगातार निगरानी करने और आवश्यकतानुसार परीक्षण के लिए नमूने लिए जाने के लिये भी निर्देश दिया। बैठक में निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश माथुर, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य रवि प्रकाश शर्मा, राज्य नोडल अधिकारी एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सूक्ष्म जीवविज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि केरल में पाए गए वायरस वेरिएंट के एक भी मरीज की पहचान राज्य में नहीं की गई है।
DEC 20, 2023 12:38 IST

Corona Cases India LIVE: देखिए, कोरोना पर वीके पॉल ने क्या बताया...

DEC 20, 2023 12:29 IST

Corona Cases Tracker in Delhi: एयरक्वालिटी से है संक्रमण के मामलों का लिंक?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न अस्पतालों के निगरानी आंकड़ों के प्रारंभिक अवलोकन से पता चलता है कि हवा की गुणवत्ता खराब होने की अवधि के दौरान श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि होती है।
DEC 20, 2023 12:02 IST

Corona Cases Tracker in World: और मुल्कों में क्या है कोरोना की स्थिति? जानिए

विश्व के 35 से 40 देशों में इस समय कोरोना के मामले बढे़ हुए हैं। हालांकि, हर जगह जो केस सामने आए हैं, वे Mild ही हैं। यानी ये हल्के मामले माने जा रहे हैं। इस बीच, अलग-अलग सरकारें अपने स्तर पर सर्विलांस में तेजी लाने के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट अधिक कर रही हैं।
DEC 20, 2023 12:01 IST

Corona Cases in India Live Update: कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में आप ये जानते हैं?

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन जेएन1 है, जो कि बीए 2.86 का सब-टाइप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, यह वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट है।
DEC 20, 2023 11:58 IST

Corona Cases in India Live Update: हल्की है बीमारी, पर दो हफ्ते में लील गई 16 जान

कोरोना के फिलहाल देश में 2300 से अधिक एक्टिव केस हैं। एक महीने पहले के मुकाबले केस बढे़ हुए हैं। हालांकि, अभी यह बीमारी हल्की (माइल्ड) बताई जा रही है, मगर इसके चलते दो हफ्ते में 16 मौतें हो चुकी हैं।
DEC 20, 2023 11:19 IST

Corona Cases in India Live Update: "साथ मिलकर काम करने का आ गया है टाइम"

समीक्षा बैठक में डॉ.मंडाविया आगे बोले- अब एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हुए "संपूर्ण सरकार" दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम करने का समय आ गया है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।