Corona Cases in India: महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले तो बंगाल में 82 नए केस हुए दर्ज, भारत में कोविड के मरीजों की संख्या पहुंची 3700 के पार

देश के कई राज्यों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कुछ राज्यों में कोविड से संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं।

देश के 27 राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आ चुके हैं। एक के बाद एक राज्य कोविड की चपेट में आ रहे हैं और मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत सरकार के आंकड़ों को अनुसार देश में अभी कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 3758 है। जिसमें केरल में सबसे ज्यादा 1400 मरीज हैं।

covid cases (2)

भारत में बढ़ रेह हैं कोरोना के मामले (फाइल फोटो)

चंडीगढ़ में सबसे कम मरीज

चंडीगढ़ में सिर्फ एक मरीज कोविड से संक्रमित है, जबकि आंध्र प्रदेश में 23, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, कर्नाटक में 228, तमिलनाडु में 191 कोविड के मरीज इलाजरत हैं। वहीं 1800 से ऊपर कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

End of Feed