देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने दी सजग रहने की सलाह

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Mar 23, 2023, 01:15 PM IST

Coronavirus cases in India: तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान ये वो 8 राज्य हैं जहां से सबसे ज्यादा मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं उनको कुछ दिनों पहले चिट्ठी लिखकर निर्देश भी जारी किए गए थे कि ऐसे राज्य टेस्टिंग ट्रैकिंग जिनोम सीक्वेंसिंग दवाओं का स्टॉक अस्पतालों की व्यवस्था पर काम करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द होगी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में Mock Drill
  • Omicron के सब वेरिएंट देश में बढ़ रहे हैं
  • भारत में XBB1. 5 और XBB 1.16 के मामले जायदा

Coronavirus cases in India: गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। भारत में भी कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन खतरा अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा है क्योंकि अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं ना ही मौत के आंकड़े भारत में ज्यादा है। जिन राज्यों में कोरोनोवायरस बढ़ रहे हैं उन्हें कोविड appropriate बिहेवियर अपनाना चाहिए ।

coronavirus medical

देश में कोरोना के मामले बढ़े

कोरोना की महामारी खत्म नहीं हुई

राजेश भूषण ने बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। अमेरिका से कुल नए मामलों का 19% रिपोर्ट हो रहा है। रूस से 12.9 चीन से 8.3% दक्षिण कोरिया से 7% भारत से कुल ग्लोबल मामलों का औसतन 1% रिपोर्ट हो रहा है।भारत में रोजाना 966 औसत केस दर्ज हो रहे है। अभी भी रोजाना ग्लोबेली 1 लाख के करीब केस हो रहे हैं।देश में फरवरी में रोजाना का औसत 108 केस था। फरवरी में रोजाना 1 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे थे। मार्च में साप्ताहिक मृत्यु की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा मामलों वाले राज्य - महाराष्ट्र, गुजरात केरल, कर्नाटक और वो चार राज्य हैं जहां से सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।

End of Feed