Ajmer Dargah के खादिम की लड़कियों को लेकर 'घिनौनी' सोच आई सामने, कहा- लड़की चीज ही ऐसी है...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 09:27 PM IST

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान 1992 के अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश की।

Ajmer Dargah के एक खादिम ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिस पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, अश्लील ब्लैकमेल कांड पर आधारित फिल्म 'AJMER 92' को लेकर विवाद जारी है। इस बीच अजमेर में खादिम की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान वाला वीडियो सामने आया है।

अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश

वायरल वीडियो में सरवर चिश्ती बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि 'लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है। अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान 1992 के अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लड़की एक ऐसी चीज है जो आदमी को भ्रष्ट कर देती है।

End of Feed