'कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता है और बदलता भी है...' पीएम मोदी का करारा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि जब पायलट अभिनंदन पकड़े गए तो पाकिस्तान में खुशी का माहौल होना स्वाभाविक था, क्योंकि उनके हाथ भारतीय सेना का पायलट लगा था, लेकिन यहां पर भी कुछ लोग थे, जो कानों-कान कह रहे थे, 'अब मोदी फंसा, अब देखते हैं, मोदी क्या करता है।' डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और उस पर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने एवं भारतीय सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चल रही चर्चा का जवाब देते हुए कहा, "एक तरफ भारत 'आत्मनिर्भरता' की ओर तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस अब भी मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। दुर्भाग्य से कांग्रेस को मुद्दे भी पाकिस्तान से 'इम्पोर्ट' करने पड़ रहे हैं।"

PM Modi on Operation Sindoor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: संसद टीवी)

पहलगाम हमले के बाद जब हमारे बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तान के कब्जे में गया तो इन्हें लगा कि अब मोदी फंस जाएगा। अब तो मोदी की फजीहत जरूर होगी और इनके इकोसिस्टम ने सोशल मीडिया पर तमाम कथाएं वायरल कीं, बीएसएफ जवान का क्या होगा, उसके परिवार का क्या होगा? बीएसएफ का वो जवान भी आन, बान और शान के साथ वापस आया।

End of Feed