इस बड़े चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, गुजरात से है संबंध; जानिए पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 11:22 PM IST

गुजरात की 11 राज्यसभा सीट में से आठ पर भाजपा का कब्जा है, जबकि अन्य तीन पर कांग्रेस के सदस्य हैं। भाजपा की आठ सीट में से तीन सीट 18 अगस्त को रिक्त हो जाएंगी क्योंकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल उक्त तिथि पर पूरा हो रहा है।

बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं। हर चुनाव में दोनों के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिलती रही है, लेकिन अब एक बड़े चुनाव में कांग्रेस अपने पैर पीछे खींचते दिख रही है। यह चुनाव गुजरात से जुड़ा हुआ है।

gujarat election, bjp, congress

गुजरात से राज्यसभा की तीन सीट पर भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

End of Feed