'UP में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव...', प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा

UP Panchayat Election: अजय राय ने कहा , 'हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे।'

Congress in UP Panchayat Election: कांग्रेस की उतर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। राय ने कहा कि हर 'बूथ' पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा और 'हमारे जितने भी बहादूर साथी हैं, उन्हें पचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।' प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा , 'जो साथी चुनाव जीतकर या ज्यादा से ज्यादा चुनाव जिताकर आयेंगे, उन्हे विधानसभा चुनाव में मौक़ा दिया जाएगा।'

Ajay Rai

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (फाइल फोटो)

सांसद इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा , 'हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे।' उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ताक़त दिखाने के बाद आगे की रणनीति राष्टीय नेतृत्व तय करेगा।

End of Feed