‘चीटिंग कमीशन बन गया है चुनाव आयोग’: कांग्रेस ने तैयार किया 3-चरणों का मेगा प्लान, जानें 'दिल्ली चलो' से गांव चौपाल तक की पूरी रणनीति

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को देशव्यापी स्तर पर तेज करने का ऐलान किया है। 10 से 20 अक्टूबर तक पैदल मार्च और साइकिल रैली, 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपाल और 25-26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ अभियान होगा। कांग्रेस के मुताबिक, दिल्ली की ओर पांच यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनकी अगुवाई पार्टी के बड़े नेता करेंगे।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को और तेज करने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जिला स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक ले जाने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

gyanesh kumar (6)

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को लेकर कांग्रेस पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। Congress X handle

‘

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन’

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने साफ निर्देश दिया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “चुनाव आयोग अब चिटिंग कमीशन बन गया है।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग देश को गुमराह करने का काम कर रहा है।

End of Feed