CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, 30 अक्टूबर को होगा ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’, चुनी गई ये जगह

30 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में INDIA ब्लॉक के सांसदों के अलावा सिविल सोसाइटी और कानूनी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

Congress Public Impeachment: इंडिया ब्लॉक ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित बड़ी रैली से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने की तैयारी की है। इसी रणनीति के तहत 30 अक्टूबर को ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले अशोका होटल और रामलीला मैदान में कार्यक्रम करने की योजना थी, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के दबाव में दोनों स्थानों पर आयोजन की अनुमति नहीं दी गई।

Gyanesh kumar

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अभियान

इसके बाद कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग को कार्यक्रम के लिए चुना। यह स्थान INDIA ब्लॉक की कई महत्वपूर्ण बैठकों और कांग्रेस नेतृत्व की अहम रणनीतिक चर्चाओं का केंद्र रहा है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उमर अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता यहां बैठकों में शामिल हो चुके हैं।

End of Feed