कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, 13000 करोड़ रुपए का PNB घोटाला मेहुल चोकसी के लिए हुआ बंद

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 21, 2023, 04:37 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद देश से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस को इंटरपोल ने हटा दिया। इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 हजार करोड़ रुपए का पीएनबी घोटाला अब बंद हो गया है।

नई दिल्ली: इंटरपोल ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ 20 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया। इसके एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 13,000 करोड़ रुपए का पीएनबी घोटाला अब बंद हो गया है।

randeep singh surjewala, mehul choksi

मेहुल चोकसी को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तंज

ट्वीट कर सुरजेवाला ने कहा कि मेहुल चोकसी को इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस की लिस्ट से हटाने में विफल रहने से मोदी सरकार ने भारत को 'लाल चेहरा' दिया! 13,000 करोड़ रुपए का पीएनबी धोखाधड़ी अब 'हमारे भाई मेहुल' के लिए बंद! लोगों का पैसा नाले में बह गया। विपक्षी नेताओं के लिए ईडी और सीबीआई का लाइन-अप, लेकिन मेहुल चोकसी के लिए 'लाइफलाइन'!

End of Feed