'राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं' मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की प्रतिक्रिया

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सिंह ने कहा कि सहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है। अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए
  • जिस तरीके से हत्या की गई है यह व्यक्तिगत रंजिश लग रही है-नितिन नवीन
  • अपराधी बच नहीं पाएगा। राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है- गिरिराज सिंह

Mukesh Sahni Father Murder: बिहार के पूर्व मंत्री और VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि भी कर दी है। जीतन सहनी का शव उनके घर में क्षत विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच कई नेताओं ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है। अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Mukesh Sahni

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर राजनेताओं की आई प्रतिक्रिया

यह बाहरी आदमी का काम नहीं- मदन साहनी

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री मदन साहनी ने वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कहा कि यह बाहरी आदमी का काम नहीं हो सकता हालांकि यह जांच का विषय है मैं अभी तुरंत घटनास्थल के लिए निकल रहा हूं। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है और दुखद घटना है फिलहाल इस पूरे मामले में जिस तरीके से हत्या की गई है यह व्यक्तिगत रंजिश लग रही है लेकिन इस पूरे मामले में सरकार से मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच करे और जांच का खुलासा भी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्परता दिखाते हुए इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

End of Feed