'दफा हो जाओ मिस्टर सिंह...', अमेरिकी पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस बोली- भारत के स्वाभिमान पर वार, कहां गुम है 'विश्व गुरु' की कूटनीति?

US Controversy Ads: अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक विवादित और नस्लवादी विज्ञापन को लेकर भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसे सभी भारतीय नागरिकों का अपमान बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के एक बेहद विवादित सोशल मीडिया विज्ञापन को लेकर भारत की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस विज्ञापन को भारतीय लोगों की गरिमा और स्वाभिमान का सीधा अपमान करार दिया है। इसके साथ ही, विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

US  Controversy Ads

अमेरिकी विज्ञापन विवाद पर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस (फाइल फोटो)

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस वाले व्यावसायिक चालकों के खिलाफ एक अभियान के तहत 'एक्स' (ट्विटर) पर एआई से बनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में भूरी दाढ़ी वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया और साथ में लिखा गया, "हमारी सड़कों से दफा हो जाओ, 'मिस्टर सिंह' आपको गाड़ी चलाना नहीं आता।" अमेरिकी नागरिक अधिकार समूहों ने तुरंत इसे नस्लवादी और भेदभावपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया। भारी दबाव के बाद इस पोस्ट को हटाना पड़ा, हालांकि विभाग अब भी अपने रवैये का बचाव कर रहा है।

End of Feed