'नाम राम का, वार गरीब पर', MGNREGA से VB-G RAM G तक BJP पर कांग्रेस का हमला, फर्जी हाजिरी के जरिए लूट का आरोप

Jairam Ramesh: कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और 'वोट चोरी' के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सितंबर में खुदरा महंगाई 23 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है।

Jairam Ramesh: देश में इन दिनों महंगाई का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जनता की पूरी तरह अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के जरूरी मुद्दों (Rising Inflation) से ध्यान भटका रही है और देश का आम नागरिक आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

Jairam Ramesh Vote Chori

कांग्रेस बोली- जनता के अधिकारों पर हो रहा है सीधा वार (फाइल फोटो)

अपने एक तीखे बयान में जयराम रमेश ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर लगातार चोट की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां आम जनता के हक को छीना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, भाजपा की राजनीति में न तो गरीबों के प्रति कोई संवेदना बची है और न ही जनता की परेशानियों की कोई फिक्र है।

End of Feed