जाति जनगणना पर जारी है सियासी 'बवाल', कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 02:55 PM IST

Congress Slams BJP On Caste Census : बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जातिगत जनगणना का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने ये सवाल उठाया है कि बीजेपी शासित राज्यों में जाति आधारित जनगणना पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं?

Caste Census News: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में जाति आधारित जनगणना की घोषणा के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह ओबीसी, एससी, एसटी समुदायों के लिए नीतियां बनाने में सुनिश्चित करेगा। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि इसे भगवा पार्टी शासित राज्यों में क्यों लागू नहीं किया गया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे पिछले साल राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ओबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और जाति आधारित जनगणना की मांग की थी।

PM Modi Congress Caste Census BJP

'बीजेपी शासित राज्यों में जाति आधारित जनगणना पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं?'

जयराम रमेश ने पीएम मोदी से जाति जनगणना पर पूछा सवाल

पार्टी के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी, तो कई समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस दौरान ओबीसी प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से जाति जनगणना के लिएमांग उठाई थी । राहुल गांधी ने उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लिया।'' उन्होंने कहा, 'अब राजस्थान सरकार ने उनकी भावनाओं के अनुरूप जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है। इससे विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।'

End of Feed