फिर जागा Pegasus Spyware का जिन्न! बोली कांग्रेस- इजरायली फर्म का दुष्प्रचार BJP के IT सेल के समान, 30 चुनाव किए प्रभावित

  • Produced by: रंजीता झा
  • Updated Feb 16, 2023, 05:04 PM IST

अंडरकवर मीडिया जांच बुधवार को प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक एक इजरायली फर्म ने हैकिंग, तोड़-फोड़ और गलत सूचना फैलाकर ग्राहकों के लिए दुनिया भर में 30 से अधिक चुनावों को प्रभावित करने का काम किया है।

पेगासस केस के बाद कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर इजरायली फर्म की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफार्म को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जांच हो। विपक्षी दल ने अंडरकवर मीडिया के खुलासे के बाद आरोप लगाया कि एक इजरायली फर्म ने 30 से अधिक देशों के चुनावों में कथित रूप से हैकिंग की। कंपनी ने तोड़फोड़ और गलत सूचना फैलाकर चुनावों में दखल दिया। इजरायली फर्म का दुष्प्रचार अभियान सत्तारूढ़ भाजपा के आईटी सेल के समान है।

congress

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के सीनियर प्रवक्ता।

कांग्रेस ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र पर आरोप लगाया कि भारत के लोकतंत्र को सत्ताधारी भाजपा की ओर से हाईजैक किया जा रहा है। लोकतंत्र में दखल देने के लिए इजरायल की एक फर्म की मदद ली जा रही है। भारत में बैठकर वे (भाजपा) साजिश कर रहे हैं, जबकि श्रीनेत बोलीं- अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की मिलीभगत का पर्दाफाश हो गया है।

End of Feed