'डाकू भी होता है मजबूत...', दिग्विजय सिंह की RSS की तारीफ वाली टिप्पणी पर सलमान खुर्शीद का दो टूक जवाब

Digvijay Singh Organisation Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की प्रशंसा करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने फिल्म 'शोले' का जिक्र कर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि डाकू भी मजबूत होता है।

Digvijay Singh Organisation Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की प्रशंसा करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। कई कांग्रेस दिग्विजय सिंह की टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया है। इसी कड़ी में, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने फिल्म 'शोले' का जिक्र कर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डाकू भी मजबूत होता है।

Digvijay Singh Salman Khurshid

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सलमान खुर्शीद ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिनसे टिप्पणी की है आपको सबसे पहले उससे सवाल करना चाहिए कि उसने ऐसा क्यों कहा। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति के आंसू पोंछना हमारा काम है। उन्होंने कहा, ''एक डाकू भी मजबूत होता है। तो क्या आप अपने बच्चे से कहेंगे कि तुम भी डाकू बन जाओ? क्या आपको शोले फिल्म याद है? जिसमें क्या कहा गया था कि दूर-दूर तक कभी कोई बच्चा रोता है तो उसकी मां कहती है कि चुप हो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा। तो क्या आप ऐसा समाज बनाना चाहते हैं, जहां गब्बर के डर से आप बच्चों को रोने भी नहीं देंगे।''

End of Feed