नीतीश की PM उम्मीदवारी के सपनों पर कांग्रेस ने फेरा पानी? पटना में विपक्ष की मीटिंग कैंसिल होने के पीछे ये है असली कहानी!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 04:11 PM IST

Opposition Meeting Patna: कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार के पीएम की उम्मीदवारी के सपनों पर पानी फेर दिया है, कांग्रेस विपक्षी दलों की एकता तो चाहती है, लेकिन नेतृत्व के सवाल पर वो कोई समझौता करने के मूड में नहीं है, खासकर कर्नाटक जीत के बाद।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना में होनी थी 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक
  • नीतीश ने खुद कुछ कई विपक्षी दलों को किया था आमंत्रित
  • पार्टी के प्रमुखों को मीटिंग में बुलाने की थी नीतीश की जिद

Opposition Meeting Patna: बिहार में होने वाली विपक्ष की बैठक कैंसिल हो चुकी है। यह बैठक बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार ने बुलाई थी, लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस ने खेल कर दिया और बैठक कैंसिल करनी पड़ गई। मीटिंग कैंसिल होने पर नीतीश ने सफाई भी दी है, लेकिन इस सफाई पर राजनीतिक गलियारों में कई सवालों को लेकर चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नीतीश के पीएम की उम्मीदवारी के सपनों पर पानी फेर दिया है, कांग्रेस विपक्षी दलों की एकता तो चाहती है, लेकिन नेतृत्व के सवाल पर वो कोई समझौता करने के मूड में नहीं है, खासकर कर्नाटक जीत के बाद।

nitish kumar oppostion meeting, congress, rahul gandhi

कांग्रेस ने नीतीश कुमार के साथ कर दिया खेल?

End of Feed