कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी; कन्नूर से मोहनन को उतारा

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी की। इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची गुरुवार को जारी की। कांग्रेस ने कन्नूर विधानसभा सीट से टीओ मोहनन को मैदान में उतारा है, जहां से वरिष्ठ नेता के सुधाकरन पार्टी का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। सुधाकरन कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं।

Congress

कांग्रेस ने केरल चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी (फाइल फोटो)

कांग्रेस की दूसरी सूची में नामित अन्य उम्मीदवारों में उडुमा से के नीलकंदन, त्रिकारीपुर से संदीप वेरियर, कल्लियासेरी से राजीवन कप्पाचेरी और मट्टनूर से चंद्रन थिलेनकेरी शामिल हैं। टी पी शाजी को पट्टांबी से, पी हरिगोविंदन को शोरनुर से और अजय मोहन को कुन्नमकुलम से मैदान में उतारा गया है।

End of Feed