'छात्र न्याय के हकदार हैं...' राहुल गांधी ने पोस्ट किया Video, छात्र को पटकता नजर आया बिना वर्दी का शख्स, देखें वीडियो

July 20 Student Protest Parliament Fight: 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। केंद्र सरकार ने गोलीबारी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि केवल आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ था।

Rahul Gandhi Supreme Court Monitored Probe: संसद के मानसून सत्र के बीच 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए छात्रों पर हुई कथित 'पुलिस बर्बरता' की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की पुरजोर मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'देश के छात्र न्याय के हकदार हैं।'

छात्र न्याय के हकदार हैं...ये कहते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट की एक ऐसी वीडियो, जिसमें बिना वर्दी का शख्स छात्र को पटकता नजर आया, देखें

छात्र न्याय के हकदार हैं...ये कहते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट की एक ऐसी वीडियो, जिसमें बिना वर्दी का शख्स छात्र को पटकता नजर आया, देखें

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राहुल गांधी की जांच की मांग

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस बल प्रयोग से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। राहुल गांधी ने लिखा कि 'छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निगरानी की जाने वाली एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।'

End of Feed