नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुई ‘जनता की अदालत’, राहुल गांधी बोले- जाने का समय तय

INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की अध्यक्षता की और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन ने शनिवार को एक अनूठा राजनीतिक आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम को ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ यानी सार्वजनिक महाभियोग का नाम दिया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस प्रतीकात्मक कार्यवाही की अध्यक्षता की, जबकि राहुल गांधी ने कार्यक्रम के समापन पर ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। हालांकि, यह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत महाभियोग या मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की औपचारिक कार्यवाही नहीं थी।

नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार।

नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार।

इस आयोजन को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास तस्वीर और संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि जिस कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वह कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की कुर्सी हुआ करती थी। पवन खेड़ा के मुताबिक, नेहरू अपने पूरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान इसी कुर्सी पर बैठते थे। उन्होंने लिखा कि इस कुर्सी ने देश के इतिहास के कई महत्वपूर्ण फैसलों को देखा है और यह नेहरू की विरासत का प्रतीक है।

End of Feed